बजट 2020-21: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान बजट में की ये बड़ी घोषणाएं


जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को विधानसभा में वित्त विर्ष 2020-21 का राज्य बजट पेश पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण में किसानों को लेकर कई घोषाणा की। 1 घंटे 41 मिनट अशोक गहलोत ने बजट भाषण दिया। बजट पेश किए जाने के बाद विधानसभा की कार्यवाही 24 फरवरी तक के लिए स्थगित हो गई है।

उन्होंने कहा कि कृषि और सौर ऊर्जा के उपयोग की अपार संभावनाएं हैं। 25000 नए सोलर पंप लगाए जाएंगे। 200000 टन यूरिया और डीएपी के अग्रिम भंडारण की व्यवस्था की जाएंगी। खेत के पास कृषि उपज विपणन की सुविधा विकसित करने पर काम होगा।

उन्होंने ऐलान किया कि सरकार सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को 'नो बैग डे' घोषित करेगी, ताकि स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के पढ़ाई के बोझ से कुछ हद तक कम किया जा सके। साथ ही बजट में कृषि के लिए 3420 करोड़ रुपये का ऐलान किया गया है।

फसली ऋण में पारदर्शिता ला रहे हैं। ग्राम सेवा सहकारी समिति के जरिए बांटे जाने वाले फसली ऋण के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब तक 8700 करोड़ रुपए से ज्यादा ब्याज मुक्त फसली ऋण बांटा जा चुका है। पहली बार सदस्य बने किसानों को 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का फसली ऋण बांटा जा चुका है। पशुपालकों को बीकानेर विश्विद्यालय में प्रशिक्षण मिलेगा।

गहलोत ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के जरिए हर घर में पेयजल पहुंचाया जाएगा। 2020-21 में पहले चरण में 16 जिलों के 4327 गांवों में पेयजल पहुंचाया जाएगा।




Comments