31 जनवरी सन 2020 का दैनिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन



मेष राशिफल / Aries Horoscope : आपको बहुत सावधान और सतर्क रहना पड़ेगा। आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप खुद को विपरीत परिस्थितियों में पा सकते हैं। अपने करीबी सहयोगियों के साथ विवाद होने की संभावना आपको चिंतित कर सकती है। अपने आशावादी स्वभाव के साथ आपको स्थिति से निपटने के लिए उचित उपाय खोजना पड़ सकता है। पारिवारिक परिवेश में आज आपको अपने शांत रहने की आवश्यकता है। परिस्थितियों से निपटने के लिए कूटनीति का उपयोग करें। आर्थिक पक्ष में समय अनुकूल नहीं है।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope : आपके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है ना केवल कार्यक्षेत्र में बल किया स्कूल लव लाइफ में भी आज का दिन काफी अनुकूलता लेकर आएगा। आपके निर्णय आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होंगे और आप स्वयं में आत्मविश्वास की लहर को महसूस करेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति रहेगी।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope : आपके व्यावसायिक सहयोगियों के साथ आपकी समझदारी को आज झटका लग सकता है। शांति बनाए रखें और उनके नकारात्मक व्यवहार पर प्रतिक्रिया न करें। आपके जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। आपको थोड़ी-सी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope : व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। राजनीतिक या सामाजिक किसी भी संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा न करें। आपके स्वास्थ्य सितारे कमजोर हैं।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope : अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित करेंगे। प्राधिकरण और रैंक के व्यक्ति आपके पक्ष में होंगेऔर आप एक उच्च जिम्मेदार पद पर आसीन हो सकते हैं। पति- पत्नी में मनमुटाव होने की संभावना है।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope : समाजिक सम्मान प्राप्त होने की संभावनाएं बन रहे हैं परंतु यह सब स्थितियां बहुत प्रयास करने के बाद ही सफल होने की संभावना है। व्यावसायिक गतिविधियां प्रतिकूल हो सकते हैं तथा तनावपूर्ण स्थितियों में कार्य करना पड़ सकता है। कामकाज से संबंधित भागदौड़ ज्यादा करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधित मामलों के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है क्योंकि मंगल की उपस्थिति रिश्ते में अलगाव अथवा लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न कर सकती है। दिल के मरीजो के लिए आज का दिन संभलने का दिन है। ज्यादा जोर दिल पर नही बल्कि, मस्तिष्क पर डाले।

तुला राशिफल / Libra Horoscope : तुला राशि के लोगों को अपने शहर से बाहर जाने की संभावना है। बिजनेस करने वाले लोग आज बहुत अच्छा करेंगे। आपको काम के नए प्रोजेक्ट मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्या रह सकती है लेकिन अन्य क्षेत्रों में आज का दिन बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope : आप सर्विस करते हैं तो आपका प्रयास सफल होने की संभावना पाई जाती है। निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आयेगी।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope : आपके लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा भाग्य का पूरा साथ मिलेगा कार्य में सफलता मिलेगी। विवाह के लिए किये गए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope : परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्म सम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी। आपके लिए आज का दिन काफी उथल-पुथल से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope : कुंभ राशि के लोगों को काम करने के लिए आज नए प्रोजेक्ट दिए जा सकते हैं। आपके दायरे में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने की संभावना रहेगी। आपके परिवार के सदस्यों के साथ संबंध तनाव में आ सकते हैं जिसके लिए आप दुखी महसूस कर सकते हैं।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में कुछ अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि का योग है।आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। आपके पार्टनर के लिए यह समय अधिकतर अच्छा है। आर्थिक स्थिरता के लिए आपके प्रयासों को अच्छे परिणाम मिलेंगे और धन प्राप्त होगा।

Comments